Table of Contents
Atal Pension Scheme आवेदन फॉर्म | APY Online Registration | पीएम अटल पेंशन योजना आवेदन | APY Chart & Benefits | Atal Pension Yojana
अटल पेंशन योजना की शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1 जून 2015 को की गयी थी | इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों की 60 वर्ष की आयु होने के बाद 1000 रु से लेकर 5000 रु तक की धनराशि पेंशन के रूप में प्रतिमाह दी जाएगी | Atal Pension Yojana के तहत पेंशन की धनराशि लाभार्थियों के द्वारा किये गए निवेश तथा उम्र के हिसाब से निश्चित की जाएगी | Atal Pension Yojana 2021 में ना केवल आप कम राशि जमा करवाकर हर माह ज्यादा पेंशन के हकदार हो सकते हैं, बल्कि असामयिक मृत्यु की दशा में अपने परिवार को भी इसका फायदा दिलवा सकते हैं | इस योजना के बारे में अधिक जानकारी जैसे अमाउंट चार्ट ,रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, पात्रता ,जरुरी दस्तावेज़ आदि प्राप्त करने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े |
इस योजना के तहत आवेदन करने वाले आवेदक को हर महीने प्रीमियम जमा करना होगा | उसके बाद आवेदक की 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद सरकार द्वारा मासिक पेंशन के रूप में बुढ़ापे में आर्थिक सहायता (Financial assistance will be provided in the form of monthly pension in old age.) प्रदान की जाएगी | Atal Pension Yojana में आवेदन करने के लिए लाभार्थियों की उम्र 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकते है | अगर कोई लाभार्थी 18 वर्ष की आयु में इस योजना से जुड़ना चाहता है तो उन्हे 210 रूपये का प्रीमियम हर महीने देना होगा तथा जिनकी आयु 40 वर्ष है तो उन्हें 297 से लेकर 1 ,454 रूपये तक का प्रीमियम देना होगा |
आप सभी लोग जानते हैं Atal Pension Yojana को असंगठित क्षेत्रों के नागरिकों के लिए आरंभ की गई थी। यह एक रिटायरमेंट पेंशन योजना है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रीमियम का भुगतान करना होता है। अब सरकार द्वारा अटल पेंशन योजना मोबाइल एप्लीकेशन आरंभ की गई है। इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से अब अटल पेंशन योजना के लाभार्थी हाल के पांच योग दानों की जांच निशुल्क कर सकते हैं। इसी के साथ लेन-देन डिटेल तथा ई PRAN भी डाउनलोड किया जा सकता है। अपनी लेनदेन की डिटेल देखने के लिए लाभार्थी अटल पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। इस वेबसाइट पर जाकर उन्हें लॉग इन करना होगा। जिसके लिए उन्हें अपने PRAN और बचत बैंक खाते की डिटेल देनी होगी। यदि PRAN नंबर नहीं है तो लाभार्थी अपने नाम, खाता तथा जन्म तिथि के माध्यम से भी अपना अकाउंट लॉगिन कर सकता है।
इस योजना के अंतर्गत आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80CCD(1) के अंतर्गत कर लाभ का भी प्रावधान है। उमंग ऐप के माध्यम से अटल पेंशन योजना के अंतर्गत लेनदेन की राशि, सदस्य राशि की कुल होल्डिंग, लेनदेन डिटेल आदि भी देखी जा सकती है।
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर निवेशक को पेंशन प्रदान की जाती है। अटल पेंशन योजना के तहत लोगों की रूचि साल दर साल बढ़ती जा रही है। इस योजना के अंतर्गत कोविड-19 महामारी हिट वर्ष में भी शानदार नामांकन देखा गया है। इस नामांकन को देखते हुए यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि अब आम आदमी बचत योजनाओं को लेकर ज्यादा चिंतित हो गया है और अपने भविष्य की सुरक्षा का महत्व समझ रहा है। 2020-21 के दौरान अब तक 52 लाख नए निवेशकों ने Atal Pension Yojana के अंतर्गत अपना पंजीकरण कराया है। जिसके तहत कुल नामांकन 31 दिसंबर 2020 तक 2.75 करोड़ को पार कर गया है।
योजना का नाम | अटल पेंशन योजना |
लॉन्च की गयी | वर्ष 2015 |
इनके द्वारा शुरू की गयी | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | देश के असंगठित क्षेत्रो के लोग |
उद्देश्य | पेंशन प्रदान करना |
अटल पेंशन योजना के अंतर्गत अब तक 40 लाख से अधिक पंजीकरण हुए हैं तथा कुल अंशधारकों की संख्या 2.63 करोड़ के पार हो चुकी है। इस योजना के अंतर्गत 18 वर्ष 40 वर्ष की आयु का व्यक्ति निवेश कर सकता है और निवेशक की 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद उन्हें पेंशन प्रदान की जाती है। यदि अंशधारक की मृत्यु 60 वर्ष से पहले हो जाती है तो पेंशन उनके जीवनसाथी को प्रदान की जाती है। यदि किसी व्यक्ति के पास नेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो जल्द उनके लिए भी अटल पेंशन योजना के अंतर्गत खाता खोलना आसान हो जाएगा।
पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के द्वारा अटल पेंशन योजना को मौजूदा बचत खाताधारकों के ऑनबोर्डिंग के लिए वैकल्पिक चैनल शुरू करने की अनुमति प्रदान की गई है। अब खाताधारक किसी भी नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप का उपयोग किए बिना अटल पेंशन योजना के अंतर्गत अपना खाता खुलवा सकता है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्रो के कामगार लोगो को पेंशन देकर भविष्य को सुरक्षित करना है तथा आत्मनिर्भर बनाना है| यह एक सामाजिक सुरक्षा योजना है जिसका उद्देश्य योजना में शामिल होने वाले लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है | PM Atal Pension Yojana के ज़रिये लोगो को सशक्त बनाना है|
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं अटल पेंशन योजना एक प्रकार की पेंशन है जो रिटायरमेंट के बाद प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ खाता धारक 60 वर्ष की आयु के बाद उठा सकता है। इसके लिए खाताधारक को 60 वर्ष की आयु तक कंट्रीब्यूशन की राशि प्रदान करनी होगी। अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से पहले खाताधारक योजना से एग्जिट नहीं कर सकता। लेकिन कुछ खास परिस्थितियों में जैसे कि कोई बीमारी या फिर मृत्यु की स्थिति में अटल पेंशन योजना से एग्जिट किया जा सकता है।
60 वर्ष की आयु पूरी होने पर: 60 वर्ष पूरे होने के बाद अटल पेंशन योजना से ग्राहक निकासी कर सकता है। इस स्थिति में ग्राहक को पेंशन निकासी के बाद पेंशन प्रदान की जाएगी।
सब्सक्राइबर की मृत्यु की स्थिति में: यदि सब्सक्राइबर की मृत्यु हो जाती है तो पेंशन की राशि सब्सक्राइब के पति या पत्नी को प्रदान की जाएगी। और यदि दोनों की मृत्यु हो जाती है तो पेंशन कॉरपस उनके नॉमिनी को लौटा दिया जाएगा।
60 वर्ष की आयु से पहले निकासी: अटल पेंशन योजना से 60 वर्ष से पहले निकासी की अनुमति नहीं है। लेकिन कुछ असाधारण परिस्थितियों में विभाग द्वारा इसकी अनुमति दी गई है। जैसे कि यदि लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है या फिर किसी टर्मिनल रोक की स्थिति में।
₹100 प्रति माह तक के कंट्रीब्यूशन के लिए | ₹1 |
₹101 से ₹500 प्रति माह के कंट्रीब्यूशन के लिए | ₹2 |
₹501 से ₹1000 प्रति माह के कंट्रीब्यूशन के लिए | ₹5 |
₹1001 से ऊपर के कंट्रीब्यूशन के लिए | ₹10 |
साल की शुरुआत में पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा नेशनल पेंशन सिस्टम और अटल पेंशन योजना के ग्राहकों की शिकायत को हल करने के लिए एक लोकपाल नियुक्त किया गया है। कोई भी ग्राहक जिसकी शिकायत दर्ज करने के 30 दिन के अंदर हल नहीं की गई है या फिर प्रदान किए गए समाधान से वह संतुष्ट नहीं है तो वह एनपीएस ट्रस्ट के साथ शिकायत दर्ज कर सकता है। एनपीएस ट्रस्ट द्वारा शिकायत प्राप्त होने के 30 दिन के अंदर ग्राहक को जवाब दिया जाएगा और उनकी शिकायत का जल्द से जल्द हल किया जाएगा।
अटल पेंशन योजना 2021 में शामिल होने के लिए लाभार्थियों का बैंक खाता होना अनिवार्य है तथा बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए | जो लोग आयकर दाता है तथा सरकारी नौकरी वाले है वो लोग इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते है |जो भी इच्छुक लाभार्थी है वो भारत देश के किसी भी राष्ट्रीयबैंक में जाकर अटल पेंशन योजना का खाता खोल सकते है|
इस योजना में अब साल में किसी भी समय पेंशन को बढ़ाया या घटाया जा सकेगा। इस नई सुविधा से Atal Pension Yojana में रजिस्टर्ड 2.28 करोड़ सब्सक्राइबर्स को लाभ होगा। यह नई सुविधा एक जुलाई से प्रभावी हो गई है। PFRDA ने सभी बैंकों को साल में किसी भी समय पेंशन राशि में कमी या वृद्धि को प्रोसेस करने का निर्देश दिया है। हालांकि, एक वित्त वर्ष में एक बार ही इस सहूलियत का लाभ उठाया जा सकता है।
इस योजना के अंतर्गत अगर कोई व्यक्ति रोज़ाना 7 रूपये बचाकर महीने का 210 रूपये का निवेश करता है तो वह सालाना 60 हज़ार रूपये तक पेंशन प्राप्त कर सकते है यह निवेश व्यक्ति को 18 वर्ष की आयु से करना होगा |इस योजना की खास बात यह है कि इसमें इनकम टेक्स एक्ट के सेक्शन 80 के तहत निवेश करने पर टैक्स छूट का भी लाभ मिलता है |यह योजना राष्ट्रीय पेंशन योजना के ज़रिये पेंशन फण्ड नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित की जा रही है | अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो इस योजना के तहत आवेदन कर सकते है |
APY 2021 में निवेश करने के बाद लाभार्थियों को 60 वर्ष की आयु के पश्चात् हर महीने पेंशन प्राप्त होगी | इस पेंशन से लाभार्थी अपना अच्छे से जीवनयापन कर सकते है | इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो लाभार्थी को दी जाने वाली पेंशन धनराशि उम्मीदवार की अर्धांगिनी (पत्नी) को दी जाएगी तथा दोनों (पति ,पत्नी )की मृत्यु हो जाती है तो ये पेंशन धनराशि उल्लेखित नॉमिनी को दी जाएगी| Pension Fund Regulatory and Development Authority (PFRDA) एक नोडल एजेंसी की तरह कार्य करती है|
केंद्र सरकार की ‘अटल पेंशन योजना’ को 5 साल पूरे हो चुके है | इस योजना को पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) द्वारा संचालित किया जाता है। PFRDA के अनुसार इस योजना के अंतर्गत अब तक 2.23 करोड़ महिला और पुरुष लोग जुड़े हैं | इस प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना के तहत देश के 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओ और पुरुषो को इन 5 सालो हर महीने पेंशन प्रदान की गयी है इस वर्ष 9 मई 2020 को योजना के तहत पंजीकृत लोगों की संख्या बढ़कर 2,23,54,028 पहुंच गयी | यह योजना देश के लोगो के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हुई है |इस योजना के तहत इन पांच सालो में पुरूष-महिला का अनुपात 57:43 रहा है |
अटल पेंशन योजना के अंतर्गत यदि आवेदक कंट्रीब्यूशन नहीं करता है तो उसका अकाउंट 6 महीने बाद फ्रीज कर दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी निवेशक ने कोई निवेश नहीं किया है तो 12 महीने के बाद उसका अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा और 24 महीने के बाद उसका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा। यदि आवेदक समय से भुगतान नहीं कर पाता है तो उसे पेनल्टी देनी होगी। यह पेनल्टी प्रतिमाह की ₹1 से लेकर ₹10 तक है।
किसी भी वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थी APY के तहत सरकारी सह-योगदान का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं हैं। नीचे, हमने कुछ अधिनियमों को साझा किया है, जिसके लिए सरकार का समन्वय प्रदान नहीं किया गया है-
Age of entry
|
Years of contribution
|
First Monthly pension of Rs.1000/-
|
Second Monthly pension of Rs.2000/-
|
Third Monthly pension of Rs.3000/-
|
Fourth Monthly pension of Rs.4000/-
|
Fifth Monthly pension of Rs.5000/-
|
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 224 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
वह सभी लोग जिनके पास बैंक खाता है लेकिन वह नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप का उपयोग नहीं कर रहे हैं। जल्द ही अटल पेंशन योजना के अंतर्गत उनके लिए खाता खोलना आसान हो जाएगा। जल्द ही पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा जिसके अंतर्गत मौजूदा बचत खाताधारकों को ऑन बोर्डिंग के लिए वैकल्पिक चैनल शुरू करने की अनुमति दी गई है। इस चैनल के माध्यम से अब बिना मोबाइल ऐप तथा नेट बैंकिंग के खाता धारक अटल पेंशन योजना के अंतर्गत अपना खाता खोल सकता है।