Table of Contents
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सांख्यिकी अधिकारी भर्ती 2023 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आरपीएससी द्वारा सांख्यिकीय अधिकारी के 72 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर 2023 से शुरू हो गए हैं। RPSC Statistical Officer Recruitment 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2023 तक है। आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी भर्ती 2023 की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
Recruitment Organization | Rajasthan Public Service Commission (RPSC) |
Post Name | Statistical Officer (SO) |
Advt No. | 07/Exam/ SO/ RPSC/ EP-I/ 2023-24 |
Vacancies | 72 |
Salary/ Pay Scale | Pay Matrix Level-12 (Grade Pay 4800/-) |
Job Location | Rajasthan |
Last Date to Apply | 14 October 2023 |
Mode of Apply | Online |
Category | RPSC Statistical Officer Vacancy 2023 |
Official Website | rpsc.rajasthan.gov.in |
Event | Date |
Notification Release Date | 11 September 2023 |
RPSC Statistical Officer Recruitment 2023 Apply Start | 15 September 2023 |
RPSC Statistical Officer Recruitment 2023 Last Date to Apply | 14 October 2023 |
RPSC Statistical Officer Recruitment 2023 Exam Date | Updated Soon |
सामान्य वर्ग और अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु: 600 रुपए
राजस्थान के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु: 400 रुपए
समस्त दिव्यांगजन अभ्यर्थियों हेतु: 400 रुपए
सभी वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है, के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के समान ही आवेदन शुल्क 400 रुपए रखा गया है।
सामान्य वर्ग और अनारक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष तक रखी गई है।
इस भर्ती में आयु की गणना 1 जनवरी 2024 को आधार मानकर की जाएगी।
सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
राजस्थान राज्य की मूल निवासी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सहरिया वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
राजस्थान राज्य के मूल निवासी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सहरिया वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है।
विधवाओं और विवाह-विछिन्न महिलाओं के मामले में कोई आयु सीमा नहीं रखी गई है।
राजस्थान के अन्य आरक्षित वर्गों को भी राजस्थान सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
S.No. | Subjects | Marks | No. of Question |
Part-A | General Knowledge Of Rajasthan | 40 | 40 |
Part-B | Concerned Subject | 110 | 110 |
Total Marks | 150 | 150 |
Start RPSC Statistical Officer Recruitment 2023 | 15 September 2023 |
Last Date Online Application form | 14 October 2023 |
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
Join Telegram | Click Here |