India Suvidha Admit card , latest vacancy,current vacancy,latest result ,all govt scheme

Rajasthan Mobile Free Yojna 2023 New Update

Rajasthan Rahat In Cash Yojana 2023

राजस्थान में अब मोबाइल फोन और राशन के बदले मिलेगा कैश, सीधे खाते में आएंगे रुपये

 राजस्थान में अब मोबाइल फोन और राशन के बदले मिलेगा कैश, सीधे खाते में आएंगे रुपये: राजस्थान सरकार चिरंजीवी योजना के लाभार्थियों और टेबलेट योजना के विद्यार्थियों के लिए रुपए सीधे खाते में डाले जाएंगे। मोबाइल फोन लाभार्थियों के खाते में करीब 18604 रुपए सरकार डालेगी। टेबलेट योजना के लाभार्थियों के लिए लगभग 18000 रुपए खाते में जाएंगे। इसी प्रकार फूड पैकेट के बदले हर महीने 350 रुपए, उज्जवला बीपीएल के लिए गैस सब्सिडी 607 रुपए प्रतिमाह, श्रमिक संबल योजना 7 दिन तक रोज 200 रुपए सरकार देगी। राजस्थान सरकार योजनाओं के बदले लाभार्थियों के खातों में रुपए ट्रांसफर करेगी।

राजस्थान में फ्री बिजली सहित अन्य राहत देने के बाद गहलोत सरकार अब बजट योजनाओं में दी गई अन्य राहत को ‘कैश इन’ करने के लिए लाभार्थियों के खातों में रकम सीधे ट्रांसफर करेगी। यानी लाभार्थियों के खातों में योजनाओं से संबंधित रुपए डाले जाएंगे। राजस्थान में अक्टूबर मध्य चुनाव आचार संहिता लग सकती है। कई योजनाओं के अब तक टेंडर नहीं हुए हैं। जिनके टेंडर हुए तो योजनाएं पूरी करने में समय लग रहा है। राजस्थान में विधानसभा चुनावों को देखते हुए अब समय नहीं बचा है। इसलिए सरकार वादे पूरे करने के लिए ‘राहत इन कैश’ की दिशा में बढ़ रही है।

इसकी शुरुआत शुक्रवार 16 जून 2023 को जयपुर में की जाएगी। इस दौरान सीएम अशोक गहलोत 42000 पशुपालकों के खातों में लम्पी मुआवजे के तौर पर 176 करोड़ रुपए सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे। हाल ही में सीएम अशोक गहलोत ने 1.33 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन के बदले 1 निर्धारित राशि बैंक खाते में ट्रांसफर करने का संकेत दिया था। अब अन्नपूर्णा फूड किट, टेबलेट योजना जैसी कई योजनाओं के बदले भी लाभार्थियों के खाते में रकम ट्रांसफर करने पर विचार किया जा रहा है।

चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को करीब 18604 रुपए डालेगी सरकार

1.33 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन एवं 3 साल तक इंटरनेट डाटा देने की घोषणा बजट में की गई थी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि यदि टेंडर समय पर नहीं हुई, तो महिलाएं खुद मोबाइल फोन खरीद सकेंगी उनके खातों में सरकार रुपए डालेगी। आज के समय में एक 5G मोबाइल 10 हजार रुपए के करीब आता है। जबकि डाटा हर महा 239 रुपए के लगभग आता है। इस प्रकार 3 साल तक डाटा के लिए प्रति परिवार ₹8604 खर्च करने होंगे। इस प्रकार फ्री मोबाइल योजना के लिए प्रत्येक परिवार के खाते में करीब 18604 रुपए ट्रांसफर करने होंगे। राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के तहत मोबाइल और 3 साल का डाटा मिलाकर लगभग 24700 करोड रुपए का खर्चा होगा।

टेबलेट योजना में 1.20 लाख मेधावी बच्चों को 18 हजार रुपए खाते में आएंगे

हर साल आठवीं, दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर 6-6 हजार के हिसाब से 3 कक्षाओं के कुल 18000 और जिला स्तर पर टॉप रहने वाले 100 बच्चों को यानी को ले 9900 बच्चों को टेबलेट मिलते हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर 27900 विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाते हैं। 5 साल में कुल मिलाकर 139500 विद्यार्थियों को टेबलेट देने हैं। आठवीं की 2 साल तक परीक्षा नहीं होने के कारण इन 2 सालों के टेबलेट नहीं दिए जाएंगे। इस प्रकार राजस्थान सरकार को 18600 टेबलेट कम होंगे। फिर भी 1.20 लाख टेबलेट देने पड़ेंगे। 18000 यदि एक टेबलेट की कीमत माने तो इस हिसाब से 222 करोड़ रुपए का भार आएगा।

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना एक करोड़ परिवारों को फूड पैकेट के बदले हर महीने 350 रुपए

सीएम अन्नपूर्णा योजना के तहत गरीब परिवारों को फूड पैकेट में 1 लीटर सोयाबीन तेल, 1 किलो नमक, 1 किलो दाल, 1 किलो चीनी, 100 ग्राम मिर्च पाउडर, 100 ग्राम धनिया, 50 ग्राम हल्दी पाउडर की योजना है। इस योजना में टेंडर में देरी हो जाने के कारण अब नगदी के रूप में रुपए देने होंगे। इसमें एक पैकेट पर लगभग ₹350 का खर्च आएगा। यानी एक करोड़ परिवारों के खातों में हर महीने ₹350 ट्रांसफर करने होंगे। इस हिसाब से 3000 करोड़ रुपए सालाना खर्च होंगे।

गैस सिलेंडर सब्सिडी 76 लाख परिवारों को 500 रुपए में सिलेंडर, यानी हर महीने 607 रुपए की सब्सिडी

उज्जवल और बीपीएल के 76 लाख परिवारों को 500 रुपए में सिलेंडर देने की योजना है। इसमें 200 रुपए की सब्सिडी केंद्र देता है। वहीं राज्य सरकार 407 रुपए सब्सिडी देती है। पीएम ने 5 जून को ही 14 लाख परिवारों के खातों में 60 करोड रुपए ट्रांसफर किए। क्योंकि महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन 14 लाख ने ही कराया था।

श्रमिक संबल योजना श्रमिक अस्पताल में भर्ती हुआ तो 7 दिन तक रोजाना 200 रुपए सरकार देगी

प्रदेश में पंजीकृत कोई भी श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर या उसके परिजन अस्पताल में भर्ती होते हैं तो अधिकतम 7 दिन तक ₹200 प्रतिदिन के हिसाब से राज्य सरकार आर्थिक सहायता देगी। यानी अधिकतम ₹1400 दिए जा सकेंगे।

पशु पालकों के खातों में 176 करोड रुपए ट्रांसफर होंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 42 हजार पशु पालकों के खातों में लम्पी मुआवजे के तौर पर 176 करोड रुपए सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे।

राहत इन कैश योजना  2023 का लाभ कैसे दिया जाएगा?

राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। सरकार के पास आपका जनाधार का डाटा है और जन आधार से आपका बैंक अकाउंट लिंक है। जनाधार से जुड़े बैंक अकाउंट में सरकार द्वारा योजना का लाभ दिया जाएगा। जिन परिवारों ने अपने जनाधार में बैंक अकाउंट नंबर अपडेट नहीं कर रखा है। वह समय पर बैंक अकाउंट नंबर अपडेट कर दें। बैंक खाता चालू रहना चाहिए, जिससे कि सरकार के द्वारा पैसा डालने पर तुरंत आपके बैंक खाते में आ सके।

RPSC 2nd Grade Teacher Syllabus 2022

RPSC 2nd Grade Teacher 2022 Detail

                         Type of Exam – Objective type

                       No. of  Questions – 100

                        No. of  Marks – 200 Marks

                       Time Duration  – 2 Hours

                        Negative Marking – 1/3


Syllabus for Rajasthan History, Culture & Gk in Hindi

  1. राजस्थान इतिहास के प्रमुख स्रोत

  2. राजस्थान के धार्मिक आंदोलन एवं लोक देवी देवताओं

  3. राजस्थान की प्रमुख चित्रकला  एवं हस्तशिल्प

  4. राजस्थानी भाषा एवं साहित्य की प्रमुख कृतियां एवं क्षेत्रीय बोलियां

  5. मेले, त्यौहार, लोक, संगीत, लोक नृत्य वाद्य यंत्र एवं आभूषण

  6. राजस्थानी संस्कृति परंपरा एवं विरासत

  7. महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पर्यटन स्थल

  8. राजस्थान की प्रमुख ऐतिहासिक समस्याएं

  9. राजस्थान के प्रमुख राजवंश एवं उनकी उपलब्धियां

  10. मुगल राजपूत संबंध

  11. स्थापत्य कला एवं प्रमुख विशेषता

  12. राजस्थान के महत्वपूर्ण किले स्मारक एवं संरचनाए

  13. राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व

  14. राजस्थान की रियासतें एवं ब्रिटिश संध्या

  15. राजस्थान में 1857 की क्रांति एवं जन आंदोलन

  16. राजस्थान के कृषक एवं जनजाति आंदोलन

  17. राजस्थान में प्रजामंडल आंदोलन

  18. राजस्थान का एकीकरण

  19. राजस्थान का राजनीतिक जन जागरण एवं विकास महिलाओं के संदर्भ में विशेष

Syllabus For General Knowledge world and India

  1. महाद्वीप महासागर और उनकी विशेषताएं

  2. वैश्विक पवन प्रणाली

  3. गरीबी, न्यूनीकरण योजनाएं

  4. भारत की विदेश नीति की विशेषताएं एवं इसके निर्माण में नेहरू जी का योगदान

  5. 1919 और 1935 के भारत सरकार अधिनियम के संदर्भ में

  6. भारत के संवैधानिक इतिहास में प्रमुख स्थल

  7.   राष्ट्रीय आंदोलन में गांधीजी का योगदान अंबेडकर और संविधान निर्माण

  8. भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएं

  9. मौलिक अधिकार

  10. कर्तव्य और राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत

  11. भारतीय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के कार्यालय

  12. भारत की संघीय व्यवस्था

  13. प्रमुख राजनीतिक दल

  14. पर्यावरणीय समस्याएं

  15. वैश्विक रणनीतियां, वैश्वीकरण और इसके प्रभाव

  16. जनसंख्या  वितरण

  17. भारत और संयुक्त राष्ट्र संघ के मध्य संबंध

  18. वैश्वीकरण और परमाणु गैर के विशेष संदर्भ में अंतर राष्ट्रीय नीतियों में प्रमुख रुझान प्रसार स्थान और इसके फायदे

  19. मानसून प्रणाली

  20. जल निकासी की विशेषताएं

  21. कृषि और उद्योगों के बदलते पैटर्न राष्ट्रीय आय अवधारणा और रुझान

Syllabus For Educational Psychology

  1. व्यक्तित्व              =                      अर्थ, सिद्धांत और मूल्यांकन समायोजन और इसकी क्रिया विधि एवं कुसुम आयोजन

  2. बुद्धि और रचनात्मक =                     अर्थ, सिद्धांत और माप सीखने में भूमिका भावनात्मक बुद्धिमत्ता अवधारणा और अभ्यास मानव अनुभूति

  3. प्रेरणा                  =                    सीखने की प्रक्रिया में अर्थ और भूमिका उपलब्धि प्रेरणा

  4. व्यक्तिगत अंतर        =                   अर्थ और स्रोत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा प्रतिभाशाली और प्रतिभाशाली छात्र धीमी गति से सीखने वाले अपराध

  5. विकास और शिक्षा में निहितार्थ =         आत्मा अवधारणा दृष्टिकोण रुचि आदतें योग्यता और सामाजिक कौशल

  6. शैक्षिक मनोविज्ञान       =                कक्षा की गतिविधियों में शिक्षक के लिए इसका अर्थ कार्यक्षेत्र और निहितार्थ विभिन्न मनोवैज्ञानिक और शिक्षा में उनका योगदान

  7. सीखना (Learning) =             इसका अर्थ और प्रकार सीखने के विभिन्न सिद्धांत और शिक्षक के लिए निहितार्थ सीखने का स्थानांतरण सीखने को प्रभावित करने वाले कारक रचनावादी सीखना

  8. शिक्षार्थी का विकास       =               शारीरिक भावनात्मक और सामाजिक विकास एक व्यक्ति के रूप में बच्चे का विकास अवधारणा विकास

IMPORTANT DATES

• Starting Date – 11-April-2022

• Last Date – 10-May-2022

• Fee Payment Last Date – 10-May-2022

Post Name – Senior Grade II Teacher TGT

Area wise Vacancy Distribution :-

Total Non TSP Area – 8,397 posts

TSP Area – 1,313 posts

Saharia Area – 50 posts

Subject Wise Vacancy Distribution :

Hindi

Non TSP Area – 1173 posts

TSP Area – 121 posts

Saharia Area – 04 posts

English

Non TSP Area – 1509 posts

TSP Area – 16 posts

Saharia Area – 08 posts

Science

Non TSP Area – 1385 posts

TSP Area – 172 posts

Saharia Area – 08 posts

Mathematics

Non TSP Area – 1356 posts

TSP Area – 244 posts

Saharia Area – 13 posts

Social Science

Non TSP Area- 1300 posts

TSP Area 172 posts

Saharia Area – 08 posts

Sanskrit

Non TSP Area- 1510 posts

TSP Area – 281 posts

Saharia Area – 09 posts

Urdu

Non TSP Area- 94 posts

TSP Area – 12 posts

Saharia Area – 00 posts

Punjabi

Non TSP Area – 70 posts

TSP Area – 00 posts

Saharia Area – 00 posts

Download Official Notification

Click Here