India Suvidha Admit card , latest vacancy,current vacancy,latest result ,all govt scheme

Today Current Affairs

Today Current Affairs

Today Current Affairs Ques. 1 . PayNow, जिसके साथ भारत ने Unified Payments Interface (UPI) को जोड़ने की घोषणा की है, किस देश का भुगतान इंटरफ़ेस है?

उत्तर- सिंगापुर
भारत और सिंगापुर ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) और PayNow को जोड़ने की घोषणा की है, ताकि यूजर्स तत्काल, कम लागत वाले फंड ट्रांसफर कर सकें। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण (MAS) द्वारा दोनों देशों की तेज़ भुगतान प्रणालियों को जोड़ने की परियोजना की घोषणा की गई थी। यह लिंक्ड भुगतान इंटरफ़ेस जुलाई 2022 तक चालू होने की उम्मीद है।Today Current Affairs

2. ‘Human Rights and Terrorism in India’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर- सुब्रमण्यम स्वामी
भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ‘Human Rights and Terrorism in India’ नामक एक पुस्तक प्रकाशित की है, जिसमें बताया गया है कि कैसे आतंकवाद का मुकाबला उचित प्रतिबंधों के भीतर मानव और मौलिक अधिकारों के साथ किया जा सकता है, जिसे संविधान द्वारा अनुमत और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बरकरार रखा गया है।

3. अभियंता दिवस (Engineers Day) कब मनाया जाता है?

उत्तर-  15 सितंबर
भारत में प्रत्येक साल 15 सिंतबर को अभियंता दिवस (इंजीनियर्स डे) मनाया जाता है। यह दिवस महान अभियंता और भारत रत्न एम विश्वेश्वरैया (M Visvesvaraya) के जन्मदिवस के उपलक्ष्य के रूप में मनाया जाता है। यह भारत के महान इंजीनियरों में से एक थे। ये दिन देश के इंजीनियरों के प्रति सम्मान और उनके कार्य की सराहना के लिए मनाया जाता है। 15 सितंबर यानी इंजीनियर डे उन लोगों को समर्पित है, जिन लोगों ने तकनीक के जरिये विकास को गति दी है। Today Current Affairs

4. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 सितंबर 2021 को किस टीवी को लॉन्च कर दिया है?

उत्तर- संसद टीवी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 15 सितंबर 2021 को संसद टीवी (Sansad TV) को लॉन्च कर दिया है। संसद टीवी लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी की जगह लेगा। अब तक लोकसभा और राज्यसभा की खबरों और कार्यवाही को दिखाने के लिए ये दो अलग-अलग चैनल थे। अब दोनों को मिलाकर संसद टीवी बना दिया गया है।

5. केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने 14 सितंबर 2021 को निजी कंपनियों के साथ कितने समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए?

उत्तर- पांच
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने 14 सितंबर, 2021 को निजी कंपनियों के साथ पांच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। कृषि मंत्रालय के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड महाराष्ट्र के जालना और नासिक जिलों में किसानों को सलाह देने के लिए अपनी पायलट परियोजना का संचालन करेगा।

6. हाल ही में किस राज्य सरकार ने  ‘बाजरा मिशन’ लांच किया है?

उत्तर- छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य को भारत का बाजरा केंद्र बनाने के उद्देश्य से 14 सितंबर, 2021 को ‘बाजरा मिशन’ लांच किया। इस मिशन के लांच के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ जल्द ही भारत का बाजरा हब बन जाएगा. उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि लघु वनोपज की तरह, राज्य छोटी अनाज फसलों को अपनी ताकत बनाना चाहता है।Today Current Affairs
Today Current Affairs

7. हाल ही में मालदीव में भारत के नए उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर- मुनु महावर
वरिष्ठ राजनयिक मुनु महावर को मालदीव में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वर्ष 1996 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी महावर इस समय ओमान में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यरत हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार वह जल्द ही अपनी नयी जिम्मेदारी संभालेंगे। महावर मालदीव में भारत के मौजूदा उच्चायुक्त संजय सुधीर का स्थान लेंगे।Today Current Affairs

8. हाल ही में वेस्टइंडीज के किस पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कमेंट्री से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है?

उत्तर- माइकल होल्डिंग
वेस्टइंडीज क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने क्रिकेट कमेंट्री से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। होल्डिंग क्रिकेट में सबसे प्रभावशाली और व्यापक रूप से पहचानी जाने वाली आवाजों में से एक रहे हैं। होल्डिंग ने वेस्टइंडीज के लिए 60 टेस्ट और 102 वनडे में 391 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 1987 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कमेंट्री में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की थी।

9. हाल ही में केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन, हाइड्रोजन फ्यूल व्हीकल उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु प्रोडक्शन लिंक इंसेंटिव के तहत कितने करोड़ रूपए का पैकेज जारी किया है?

उत्तर- 25,938 करोड़ रूपए
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार ने ऑटो सेक्टर के लिए 25,938 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके तहत इलेक्ट्रिकक वाहनों के उत्पादन, हाइड्रोजन फ्यूल व्हीकल उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, 7.60 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है. इस स्कीम के आने से विदेश से आयात में गिरावट होगी।

10. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने किस देश के मानवीय संकट के लिए लगभग 1.2 बिलियन डॉलर की सहायता की घोषणा की है?

उत्तर- अफगानिस्तान
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने अफगानिस्तान मानवीय संकट के लिए लगभग 1.2 बिलियन डॉलर की सहायता की घोषणा की है। संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान में जरूरतों पर प्रकाश डाला और अफगानिस्तान के लोगों का समर्थन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय भागीदारों द्वारा तत्काल वित्त पोषण सहायता और कार्यों को रेखांकित किया।
Today Current Affairs

18 Sep 2021 Current Affairs 2021

Hindi Current Affairs Today

Hindi Current Affairs Today

1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने नई आईटी नीति की शुरुआत की है?

उत्तर- तेलंगाना
तेलंगाना राज्य सरकार ने नई आईटी नीति की शुरुआत की है| इस नीति में नागरिकों के डिजिटल सशक्तिकरण, नवाचार और उद्यमिता तथा नवाचार के परिदृश्यु को वैश्वितक स्त र का बनाने पर ध्यातन दिया गया है। तेलंगाना ने 2016 में अपनी पहली आईटी नीति शुरू की। पहली नीति ने काफी अच्छे परिणाम देखने को मिले थे। Hindi Current Affairs Today

2. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) विमानन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर- शेफाली जुनेजा
अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) विमानन सुरक्षा समिति की अध्यक्ष के रूप में भारत की शेफाली जुनेजा को नियुक्त किया गया है| शेफाली जुनेजा पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत थीं और 2012 और 2019 के बीच अंतर्राष्ट्रीय समझौतों से निपटती थीं। इन्होनें 6 वर्ष तक भारत के लिए मुख्य द्विपक्षीय हवाई सेवा वार्ताकार के रूप में अपनी सेवाएँ दी है|
इन्होनें अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नीति 2016 के अनुसार खुले आसमान को लागू करके द्विपक्षीय हवाई सेवा वार्ता को बदलने में मदद की थी|  वह पहले एलायंस एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस में निदेशक मंडल के रूप में भी काम कर चुकी हैं। इन्होनें नागरिक उड्डयन मंत्रालय में शामिल होने से पहले एक सिविल सेवक के रूप में अर्ध-न्यायिक पदों और प्रशासनिक और वित्तीय पदों पर कई संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण कार्यों पर कार्य किया था। शेफाली जुनेजा 1992 के भारतीय राजस्व सेवा बैच का हिस्सा थी|

3. हाल ही में टाइम मैगज़ीन ने कितने सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है?

उत्तर- 100

टाइम मैगज़ीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की अपनी सालाना सूची जारी की है| इस सूची में इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO अदार पूनावाला को शामिल किया गया है। वहीं, इस वर्ष जारी इस सूची में सबसे चौकाने वाला नाम तालिबान के सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर का है। 2021 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ की इस वार्षिक सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और मेघन के साथ ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हैं। टाइम पत्रिका 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची को 6 प्रमुख श्रेणियों, पायनियर, कलाकार, लीडर, आइकन, टाइटन और इनोवेटर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक श्रेणी में दुनिया भर के व्यक्तित्वों की एक सूची है। टाइम मैगज़ीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची को सबसे शक्तिशाली और भरोसेमंद सूचियों में से एक माना जाता है। प्रत्येक प्रविष्टि को पत्रिका के संपादकों द्वारा अगले वर्ष में उनके असाधारण कार्य के लिए चुना जाता है, और सूची में आने को संबंधित व्यक्तित्व के लिए सम्मान माना जाता है।

4. हाल ही में केंद्र सरकार नें भारत की विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाने के लिए ऑटो उद्योग और ड्रोन उद्योग के लिए कौनसी योजना शुरू की है?

उत्तर- उत्पाकद संबंद्ध प्रोत्सारहन (PLI) योजना
केंद्र सरकार नें भारत की विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाने के लिए ऑटो उद्योग और ड्रोन उद्योग के लिए उत्पाउद संबंद्ध प्रोत्सा हन (PLI) योजना शुरू की है| इस योजना का बजटीय परिव्यय 26,058 करोड़ रुपये होगा। इसमें ड्रोन उद्योग के लिए 120 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह योजना ऑटो क्षेत्र के लिए उच्च मूल्य के उन्नत ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी वाहनों और उत्पादों को प्रोत्साहित करेगी। जिसके द्वारा उच्च प्रौद्योगिकी, अधिक कुशल और हरित ऑटोमोटिव निर्माण में एक नए युग की शुरुआत करेगा। ड्रोन और ड्रोन घटक उद्योग के लिए PLI योजना इस क्रांतिकारी तकनीक के रणनीतिक, सामरिक और परिचालन उपयोगों का समाधान करती है। यह PLI योजना केंद्रीय बजट 2021-22 के दौरान 1.97 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ पहले किए गए 13 क्षेत्रों के लिए PLI योजनाओं की समग्र घोषणा का हिस्सा है। वहीं, 13 क्षेत्रों के लिए PLI योजनाओं की घोषणा के साथ, भारत में न्यूनतम अतिरिक्त उत्पादन 5 वर्षों में लगभग ₹ 37.5 लाख करोड़ होने की उम्मीद है और 5 वर्षों में न्यूनतम अपेक्षित अतिरिक्त रोजगार लगभग 1 करोड़ है।

5. स्पुतनिक लाइट COVID-19 वैक्सीन क्या है?

उत्तर- स्पुतनिक लाइट स्पुतनिक वी वैक्सीन का पहला खुराक घटक
स्पुतनिक लाइट COVID-19 स्पुतनिक लाइट स्पुतनिक वी वैक्सीन का पहला खुराक घटक है। गमालेया नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के सहयोग से स्पुतनिक लाइट वैक्सीन विकसित किया है। रूस ने मई 2021 में सिंगल-डोज़ स्पुतनिक लाइट लॉन्च की थी। जिसे रूस में 2 जून, 2021 को मंजूरी दे दी गई थी। हाल ही में, भारतीय आबादी पर स्पुतनिक लाइट COVID-19 वैक्सीन के चरण -3 के परीक्षण करने को अपनी मंजूरी दे दी है।

6. विश्व की पहली पंजीकृत वैक्सीन कौनसी है?

उत्तर- स्पुतनिक V
विश्व की पहली पंजीकृत वैक्सीन स्पुतनिक V है| यह मानव एडेनोवायरल वेक्टर-प्लेटफॉर्म पर आधारित है। एडिनोवायरस डीएनए वायरस वह वायरस होते हैं, जो सांस से संबंधित बीमारी का सबसे बड़ा कारण बनते हैं। वैक्सीन का नाम पहले सोवियत अंतरिक्ष उपग्रह के नाम पर रखा गया है।

7. हाल ही में किन देशों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए है?

उत्तर- भारत और इटली
भारत और इटली ने स्वास्थ्य क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए है| इस समझौता ज्ञापन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और इटली के स्वास्थ्य मंत्री बीट्रिस लॉरेंजिन के बीच हस्ताक्षर किए गए है| इस समझौता ज्ञापन दोनों देशों में बुनियादी ढांचा संसाधनों, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के उन्नयन के अंतिम उद्देश्य को पूरा करने के लिए तकनीकी, वित्तीय और मानव संसाधनों में पूलिंग करके स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग की परिकल्पना करता है। जर्मनी, बेल्जियम, ब्रिटेन और फ्रांस के बाद यूरोपीय संघ में इटली भारत का पांचवा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। भारत में 600 से अधिक बड़ी इतालवी कंपनियां सक्रिय हैं। इसमें विभिन्न क्षेत्रों जैसे वस्त्र, फैशन, बुनियादी ढांचा, मोटर वाहन घटक, रसायन, बुनियादी ढाँचा, बीमा इत्यादि शामिल हैं।

8. हाल ही में भारत और रूस के बीच आयोजित किये गये बहुपक्षीय ‘संयुक्त रणनीतिक अभ्यास’का क्या नाम रखा गया है ?

उत्तर- जैपेड-2021
भारत और रूस के बीच आयोजित किये गये बहुपक्षीय ‘संयुक्त रणनीतिक अभ्यास’का नाम ”जैपेड-2021” रखा गया है| यह युद्ध अभ्यास 7 दिन आयोजित किया गया है| इस अभ्यास के अंतर्गत रणनीतिक योजना, सामरिक कार्रवाइयों और युद्धा का पूर्वाभ्यास किया गया और पारंपरिक अभियानगत परिदृश्यों को संयुक्त रूप से संपन्न किया गया है| रूसी संघ और बेलारूस गणराज्य के सशस्त्र बलों का संयुक्त रणनीतिक अभ्यास दोनों राज्यों के प्रमुखों द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार हर दो साल में होता है। सैन्य प्रशिक्षण और अभ्यास के अलावा, इस अभ्यास में भाग लेने वाली टुकड़ियों ने फुटबॉल, वॉलीबॉल, केटल बेल लिफ्टिंग, आर्म कुश्ती, रस्साकशी और सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कई खेल गतिविधियों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया गया है| इस अभ्यास का उद्देश्य सशस्त्र बलों के बीच तालमेल और अंतर-संचालन को बढ़ावा देना है, जो इन सभी देशों के बीच घनिष्ठ सैन्य संबंध बनाने में भी मदद करेगा। Hindi Current Affairs Today

9. मिचियो सुजिमुरा कौन थी ?

उत्तर- जापानी कृषि वैज्ञानिक
मिचियो सुजिमुरा जापानी कृषि वैज्ञानिक थी| हाल ही में गूगल ने मिचियो सुजिमुरा को उनकी 133वीं जयंती पर डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी है| उनके अभूतपूर्व शोध ने मिचियो त्सुजिमुरा को कृषि में डॉक्टरेट अर्जित करने वाली जापान की पहली महिला बना दिया। त्सुजिमुरा के शोध ने ग्रीन टी के स्वास्थ्य गुणों पर ध्यान केंद्रित किया, जो आज के समय में व्यापक रूप से लोकप्रिय पेय है। उन्होंने विटामिन बी1 की खोज के लिए प्रसिद्ध डॉ उमेतारो सुजुकी के साथ भी काम किया। उनके संयुक्त शोध से पता चला कि हरी चाय में विटामिन C की महत्वपूर्ण मात्रा होती है- ग्रीन टी में कई अज्ञात आणविक यौगिकों में से पहला जो माइक्रोस्कोप के तहत प्रतीक्षा कर रहा था। 1956 में, त्सुजिमुरा को उनके हरी चाय अनुसंधान के लिए कृषि विज्ञान के जापान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें 1968 में ऑर्डर ऑफ़ द प्रीशियस क्राउन ऑफ़ द फोर्थ क्लास से भी सम्मानित किया गया था। मिचियो सुजिमुरा का 1969 में 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया था| Hindi Current Affairs Today

10. अंतर्राष्ट्रीय ओजोन संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- 16 सितम्बर
अन्तर्राष्ट्रीय ओजोन संरक्षण दिवस प्रतिवर्ष 16 सितम्बर को मनाया जाता है| यह दिवस ओजोन परत के संरक्षण के बारें में जागरूकता फ़ैलाने तथा इसकी संरक्षण के लिए समाधान ढूंढना है| Hindi Current Affairs Today