Table of Contents
राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 के लिए विद्यार्थी 28 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 के लिए एसएसओ पोर्टल पर या नजदीकी ईमित्र केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता और पढ़ाई के खर्चे में राहत मिलती है। राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 के तहत विद्यार्थियों को 2000 रुपए प्रतिमाह दिए जाते हैं। यह राशि विद्यार्थियों के खातों में सीधे ट्रांसफर की जाती है। राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 की विस्तृत जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट एवं ऑफिशल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
राजस्थान में घर से दूर रहकर कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को सरकार द्वारा अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 का लाभ दिया जाता है। सभी राजकीय कॉलेजों में अध्ययन कर रहे स्नातक और स्नातकोत्तर के आर्ट्स साइंस और कॉमर्स वर्ग के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। जो घर से दूर रहकर, कमरा किराए पर लेकर या पेईंग गेस्ट के रुप में अध्ययन करते हैं। उन छात्रों के लिए आवास, भोजन एवं बिजली पानी इत्यादि सुविधाओं के पुनर्भरण के रूप में योजना के तहत राहत राशि दी जाती है। Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 के तहत योजना का लाभ अनुसूचित जाति के 1500, अनुसूचित जनजाति के 1500, अन्य पिछड़ा वर्ग के 750, अति पिछड़ा वर्ग के 750, आर्थिक पिछड़ा वर्ग के 500 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 500 विद्यार्थियों को दिया जाता है। इस प्रकार कुल 5500 विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिया जाता है।
Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 का लाभ राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर में आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स में अध्ययन कर रहे एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस के विद्यार्थियों को लाभ दिया जाएगा। राजस्थान राज्य के मूल निवासी विद्यार्थी जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपए से अधिक नहीं है, और घर से दूर कमरा किराए पर लेकर अध्ययन कर रहा है तो वह एसएसओ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकता है। राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 की विस्तृत जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना का लाभ अधिकतम 5 वर्षों के लिए दिया जाएगा। इस योजना में 2000 रुपए हर महीने दिए जाते हैं। यह राशि लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर कर दी जाती है।
राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 28 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक भर सकते हैं। राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस और आवेदन लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया है। राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 के लिए योग्यता, आवश्यक दस्तावेज, लाभ, आवेदन प्रक्रिया सभी जानकारी नीचे दी गई है।
योजना का नाम | अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना |
शैक्षणिक सत्र | 2023-24 |
संबंधित विभाग | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग |
योजना की शुरुआत | राजस्थान सरकार द्वारा |
लाभार्थी | घर से दूर रहकर कॉलेजों में पढ़ रहे UG और PG के विद्यार्थी |
सहायता राशि | 2000 रुपए प्रतिमाह |
लाभार्थियों की संख्या | 5500 विद्यार्थी |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 28 जुलाई 2003 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 31 जुलाई 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | sje.rajasthan.gov.in |
अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
अभ्यर्थी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग का सदस्य होना चाहिए।
अभ्यर्थी के माता-पिता, अभिभावक की वार्षिक आय अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एमबीसी के छात्रों की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए, ओबीसी के लिए 1.50 लाख रुपए एवं ईडब्ल्यूएस के लिए 1 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
जिला स्तर पर स्थित राजकीय महाविद्यालय में शैक्षणिक पाठ्यक्रम (एकेडमिक कोर्स) में अध्ययनरत होना चाहिए।
अभ्यर्थी जिस जिले के राजकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत है, उस नगर निगम/ नगर परिषद/ नगर पालिका का निवासी नहीं होना चाहिए।
योजना के तहत विद्यार्थी जिनके माता-पिता/ अभिभावक के पास स्वयं का मकान उस शहर या स्थान पर होने पर, जहां वह अध्यनरत है वह योजना के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं होगा।
विद्यार्थी को योजना का लाभ अधिकतम 5 वर्षों के लिए दिया जाएगा।
जो छात्र सरकार द्वारा संचालित छात्रावास में निवासरत रहकर अध्ययन कर रहे हैं उन्हें उक्त योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 के लिए निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स होना आवश्यक है।
आधार कार्ड
जन आधार कार्ड
मूल निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
बैंक अकाउंट पासबुक
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और सिग्नेचर
लास्ट ईयर की मार्कशीट
राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस के विद्यार्थियों को दिया जाएगा जो कि वर्तमान में राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर की कक्षाओं में नियमित रूप से अध्ययन कर रहे हैं। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को ₹2000 प्रति महीने दिए जाएंगे। Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 का लाभ विद्यार्थियों को अधिकतम 5 वर्षों के लिए दिया जाएगा। यह योजना राशि लाभार्थी के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इस वर्ष 5500 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा।
Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 के लिए योग्य एवं इच्छुक विद्यार्थी ई-मित्र या एसएसओ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस नीचे दी गई है।
सबसे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
इसके बाद Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक देख लेना है।
इसके बाद अभ्यर्थी को एसएसओ पोर्टल पर जाना है।
इसके बाद Ambedkar DBT Voucher Yojana के लिंक पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको Applicant Profile पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको जन आधार कार्ड नंबर, विद्यार्थी और उसके माता पिता का नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी, एड्रेस सहित संपूर्ण जानकारी भरनी है।
विद्यार्थी को बैंक डिटेल्स की जानकारी सही-सही भरनी है। सभी जानकारी सही होनी चाहिए।
मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण फोटो नेम सिगनेचर अपलोड करने हैं। और अपडेट पर क्लिक करना है।
इसके बाद अप्लाई स्कीम के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको अपनी यूनिवर्सिटी और एडमिशन से संबंधित डिटेल दर्ज करनी है। लास्ट ईयर की मार्कशीट, रेंट एग्रीमेंट और स्टडी संबंधी सर्टिफिकेट अपलोड करना है।
आवेदन फॉर्म पूरा करने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।
अब अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लेना है।
Start Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 | 28 July 2023 |
Last Date Online Application form | 31 August 2023 |
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |